हनुमान जयंती पर बार प्रत्याशियों में भंडारे की दिखी होड़

  हनुमान जयंती पर बार प्रत्याशियों में भंडारे की दिखी होड़
फोटो परिचय-  हनुमान जयंती पर भण्डारे का प्रसाद वितरित करते बार प्रत्याशी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर- हनुमान जयंती के अवसर पर अलग-अलग स्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कलेक्ट्रेट में आदर्श अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश भदोरिया, महामंत्री पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र मिश्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी शाहिद अख्तर के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम, पूर्व महामंत्री आशीष गौड़, योगेंद्र पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं आदर्श अधिवक्ता संगठन के दूसरे गुट के अध्यक्ष प्रत्याशी विजय कुमार सिंह व महामंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग नारायण मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हंसराज सिंह, सुशील मिश्रा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, पंडित राम नरेश महाराज सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं सामाजिक आदर्श अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी अजीत शर्मा महामंत्री पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह आर्य के नेतृत्व में शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *