यमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
यमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
यमुना नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कालपी (जालौन) — यमुना नदी तट पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कालपी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर भोगनीपुर क्षेत्र की सीमा के पास यमुना तट पर महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। महिला के शरीर पर बुर्के का दुपट्टा लिपटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि भोगनीपुर पुलिस के मौके पर न पहुंचने के बाद सूचना मिलने पर कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकलवाया।
शव की पहचान के लिए मौके पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र चंदेल ने महिला पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।
फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।