चैत्र नवरात्रि/रामनवमी पर सरस्वती ज्ञान मंदिर में भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

       चैत्र नवरात्रि/रामनवमी पर सरस्वती ज्ञान मंदिर में भक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

नवरात्रि पर विद्यालय में धार्मिक आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकियां और किया हवन पूजन

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर गोधइया विद्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान छोटे-छोटे बाल गोपालों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न धार्मिक स्वरूपों का सजीव प्रदर्शन कर नवरात्रि और रामनवमी के महत्व को दर्शाया। विद्यालय परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
हवन-पूजन के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सभी के उज्ज्वल भविष्य, देश एवं समाज में सद्भावना, प्रेम और शांति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल धार्मिक भावना का विकास होता है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने का कार्य होता है। विद्यालय हमेशा से ऐसे प्रोग्राम करता रहता है जिससे बच्चों में शैक्षणिक विकाश के साथ सामाजिक सांस्कृतिक परंपराओं का विकाश होता है इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध राज सिंह, राजेंद्र वर्मा, रामचंद्र, रामबीर, काजल,ज्योति, विनीता, आयुषी, प्रियंका, प्रियांशी, दिव्यांशी आदि के साथ सभी विद्यालय के बच्चे उपस्थिति रहे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और विद्यालय परिवार ने मिलकर नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *