जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित

    पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं
– जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित
फोटो परिचय-  मासिक बैठक में भाग लेते कांग्रेसी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन कर जिला व शहर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को बूथों पर जाकर पार्टी की मजबूती का अवलोकन करने व पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए।
लगभग तीन घंटे चली बैठक में जिला व शहर कांग्रेस के वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, महामंत्री साजिया खान, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, सैयद सहाब अली आदि ने संगठन को ग्रामीण क्षेत्र में और मजबूत करने पर बल दिया। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि संगठन में प्रत्याशिता को छोड़कर पहले पार्टी को मजबूत करना जरूरी है जिस प्रकार आज राहुल गांधी ने मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर देश की असल समस्याओं से अवगत होकर संसद में अकेले दम अपनी आवाज बुलंद की। यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज प्रदेश में कांग्रेस पुनः मजबूती के साथ खड़ी है तो वह निश्चित तौर पर राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की बदौलत है। अब हमें उसी नक्शे कदम पर आगे बढ़ना है। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब जन-जन तक भाजपा की कारगुज़ारी पहुंच चुकी है। देश की जनता उन्हें घृणा की दृष्टि से देख रही है। हमे आवश्यकता है जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने की और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को योग्य पटल तक पहुंचाने की। इसके लिए संगठन को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। इस मौके पर महासचिव शकीला बानो, शोभा दुबे, रेखा पासवान, जेपी पासवान, अंकुर अवस्थी, चौधरी मोइन राईन, ओम प्रकाश कोरी, रामनरेश पंडित, आनंद सिंह गौतम, अजय बच्चा, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी, शहवाज, वकील खान, मो. हबीब, सलीम शेख, निजामुद्दीन, कौशल कुमार शुक्ला, अकरम काले, हम्माद हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *