पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज का शानदार रिजल्ट, हाईस्कूल 93% व इंटर 91% पास

     पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज का परीक्षाफल रहा अव्वल, शानदार रिजल्ट से गूंजा क्षेत्र — छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज का शानदार रिजल्ट, हाईस्कूल 93% व इंटर 91% पास

सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता, पीसीपी इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया कमाल


एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ हुसैनगंज– फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज कस्बे स्थित पण्डित चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज (पी.सी.पी.आई.सी) ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी गुणवत्ता का एक बार फिर परिचय दिया है। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 93 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 91 प्रतिशत रहा, जो क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पी.सी.पी के शिक्षक सुरेश सिंह बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से कठिन परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है, वह सराहनीय है। सभी छात्र-छात्राओं को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग बनाए रखें, जिससे वे आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। नियमित कक्षाओं, समय-समय पर आयोजित परीक्षणों तथा विद्यार्थियों की कमजोरियों पर विशेष ध्यान देने के कारण ही यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने पाल्यों का शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि वे भी इस उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का लाभ उठा सकें। विद्यालय में नए सत्र के लिए पठन-पाठन का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *