हमीरपुर में मिशन शक्ति पर सवाल, महिला से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
हमीरपुर में मिशन शक्ति पर सवाल, महिला से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
हमीरपुर में मिशन शक्ति पर सवाल, महिला से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने वाले ‘मिशन शक्ति’ अभियान के बीच एक ताज़ा घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुमेरपुर थाने के दरोगा शिवशंकर पांडे एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा महिला को पकड़कर थाने के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। यह मामला एक रिक्शा चालक से हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा चालक के साथ मारपीट की गई थी, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। इसी कारण उसे थाने लाया जा रहा था।
हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीरें पुलिस के दावे से अलग कहानी बयां कर रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रखवाले ही महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे, तो मिशन शक्ति जैसे अभियानों का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।
घटना के सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। पुलिस अधीक्षक ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।