राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने राजीव
फोटो परिचय- नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने संगठन विस्तार करते हुए ढूंढरा ब्लॉक देवमई निवासी राजीव मिश्रा उर्फ भोलू को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने राजीव मिश्रा को शुभकामनाएं दी। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
इस मनोनयन के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, प्रिंस गौड़, हिमांशु अवस्थी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा।