नियमों का उल्लंघन कर मत्स्य आखेट निरंतर जारी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर, असहट, एकडला, जगदीशपुर, गुरुवल, मड़ौली समेत यमुना तटवर्ती गांवों में मत्स्य ठेकेदारों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लगातार मत्स्य आखेट किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार प्रतिबंधित और अत्यधिक छोटे जालों का प्रयोग कर छोटी से छोटी मछलियों तक का शिकार कर रहे हैं, जिससे यमुना नदी की जलीय संपदा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मत्स्य विभाग की टीम द्वारा जांच किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जांच केवल कागजों तक सीमित नजर आई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक निरीक्षण तक नहीं कर सके, जिससे अवैध मत्स्य आखेट का कारोबार बेखौफ जारी है। ग्रामीणों के अनुसार मत्स्य ठेकेदार अत्यधिक छोटे और प्रतिबंधित जालों से छोटी से छोटी मछलियों का भी बड़े पैमाने पर शिकार कर रहे हैं। इन मछलियों को सुखाकर बाजारों में बेचा जाता है, जिससे करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार के चलते यमुना नदी में मछलियों की प्रजातियां तेजी से समाप्त होती जा रही हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कुछ स्थानों पर विस्फोटक सामग्री और अन्य प्रतिबंधित तरीकों से भी मछलियों का शिकार किया जाता है, जो न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि पर्यावरण और जलीय जीवन के लिए भी बेहद घातक साबित हो रहा है। लगातार हो रहे अवैध मत्स्य आखेट से नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने लगा है और जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना नदी में हो रहे अवैध मत्स्य आखेट की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रतिबंधित जालों और अवैध तरीकों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। ——————————————– ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी लाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी मिश्रीलाल का पुत्र सर्जुन साइकिल से घर आ रहा था। तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएससी पहुंचे। जहां चिकित्सी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सरकारी एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान देर रात लगभग दस बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सदर अस्पताल मार्च्युरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के ससुर गुरु प्रसाद ने दी है। ———————————– बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगज थाना क्षेत्र के बेरागड़ीवा चौराहा के समीप बाइक की चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेरा गढ़़ीवा गांव निवासी स्वर्गीय सुंदर का पुत्र श्रीराम साइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय जब चौराहा पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र विनोद ने दी है। ————————————— तालाब में डूबकर बालक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भलेवा में ननिहाल आए सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी मोनू का पुत्र मोहित अपने ननिहाल शादी समारोह में आया था। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर गांव के समीप स्थित तालाब में वह डूब गया। उधर कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखाई दिया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद गांव वालों को तालाब में शव उतराता दिखाई दिया, जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मां के रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मृतक के मामा गुलजारी ने दी। —————————————- ऑटो व कार की भिड़ंत में दो नाबालिकों की मौत, महिला घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादीपुर जाफरगंज रोड में चार पहिया वाहन व ऑटो की भिड़न्त में किशोर सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के कटारिया गांव निवासी रामसागर का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन मुन्ना की 6 वर्षीय पुत्री वंशिका उर्फ आशी निवासी रजवामी मीरा थाना गंगा घाट जिला उन्नाव सभी लोग ऑटो में बैठकर आ रहे थे। जैसे यह लोग बिंदकी कोतवाली के शहजादीपुर जाफरगंज रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ़्तार चार पहिया ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे मौके पर आर्यन व अंशिका उर्फ आशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने इलाज बाद उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। ——————————————- पटे कुएं में गिरने से मासूम की गई जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरसम में घर के सामने स्थित पटे कुएं में गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरसम गांव निवासी अनिरूद्ध का पुत्र शिवनंदन खेलते खेलते घर के सामने स्थित पटे कुएं में जा गिरा। उधर कुछ देर बाद जब बच्चा नहीं दिखाई दिया तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद घर वालों ने जब कुएं में जाकर देखा तो बच्चे का शव पड़ा था। जिसे गांव वालों ने मिलकर बाहर निकाला और उसे लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंचे जहां ड्यूटी मौजूद चिकित्सक ने मासूम बच्चें को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ——————————————– रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील के समीप शनिवार की सुबह साइकिल से जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय गुलजारी का बहुत ज्ञान सिंह दसवां मील में वैशाली ढाबा में काम करता था। बताते हैं कि सुबह लगभग 10.30 बजे साइकिल में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह कुछ दूर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दिया जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।