जनहित की मांगों पर अपना दल एस ने किया प्रदर्शन, ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र

   जनहित की मांगों पर अपना दल एस ने किया प्रदर्शन
– एसडीएम के जरिए सीएम को भेजा ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अपना दल एस के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर शनिवार को अपना दस के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात सीएम को संबोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
अपना दल एस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अगुवई में पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट आए और सीएम को भेजे गए ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन में मांग किया कि विधानसभा हुसैनगंज स्थित चौराहे पर भगवान गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, सदर अस्पताल चौराहे का नाम पूर्व मंत्री बाबू जागेश्वर चौराहा घोषित किया जाए, गाजीपुर चौराहे पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, कुंवरपुर रोड बिन्दकी बाईपास पर संस्थापक एवं प्रेरणास्त्रोत स्व0 डा0 सोनेलाल पटेल जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, तहसील विजयीपुर चौराहे पर मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डा0 एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, प्राइवेट बस मालिकों द्वारा ई-रिक्शा चालकों के साथ मारपीट व उत्पीड़न की घटनाएं की जा रही हैं जिस पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, किसानों की समस्याओं को देखते हुए जनपद में अतिशीघ्र र्प्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से जनपद में भारी वाहनों की ओवरलोडिंग निरंतर जारी है। जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, जनपद में खनन विभाग की मिलीभगत से खदानों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं एवं घपलेबाजी की जा रही है उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए, जिले में संचालित मान्यता विहीन विद्यालयों को तत्काल बंद कराया जाए साथ ही ग्राम समाज की पशुचर, खलिहान, खाद गड्ढा व हडराही की अनुपयुक्त एवं अव्यवहृत भूमि को नियमानुसार ग्राम सभा के नाम स्थानांतरित करते हुए जनहित के कार्यों हेतु सुरक्षित किया जाए। इस मौके पर पदम सिंह पटेल, शिव प्रकाश रावत, विकास पासवान, संग्राम सिंह, शिवांस पटेल, विपिन कौशल, दिलदार अली, दीपांशु पटेल, अमित पटेल, आलोक पाण्डेय, अजीत कुमार, महेश कुमार, बृजेश पाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *