धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर करने पर दो गिरफ्तार
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर करने पर दो गिरफ्तार
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर करने पर दो गिरफ्तार
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली कस्बे में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट साझा करना दो युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज कुछ घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवादित पोस्ट वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार थाना ललौली में एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 18 मई को मोबाइल फोन चलाने के दौरान उसने देखा कि कस्बा ललौली निवासी जैनुल आबदीन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बकरीद की कुर्बानी से संबंधित एक विवादित पोस्ट साझा की थी। शिकायतकर्ता ने उक्त पोस्ट को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर थाना ललौली में मु0अ0सं0 137/2026 धारा 299 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना ललौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. गुफरान खान पुत्र बदरुद्दीन एवं जैनुल आबदीन पुत्र स्व. लियाकत हुसैन निवासीगण कस्बा ललौली थाना ललौली शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार विवादित पोस्ट से संबंधित दो मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना ललौली पर एक प्रकरण संज्ञान में आया था, जिसमें बकरीद से संबंधित एक पोस्टर में विवादित कंटेंट पोस्ट किया गया था। इससे एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई थीं। इस संबंध में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने आमजन से सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की है।
—————————————— भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त – लू से बचाव के लिए सिर को ढककर निकलने की अपील एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही आसमान से बरस रही तपिश और उमस के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि दोपहर होते-होते हालात और भी विकट हो जाते हैं।
गर्मी का असर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी पर साफ दिखाई दे रहा है। तेज धूप और लू से राहत पाने के लिए बच्चे नहरों और तालाबों में उतरकर पानी में घंटों समय बिता रहे हैं, हालांकि यह राहत अस्थायी है, लेकिन तपती गर्मी से बचने का यही सहारा बन गया है। वहीं बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के इस दौर में सावधानी बरतें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। ————————————— अनियंत्रित बाइकें टकराई, चालक घायल – 108 एंबुलेंस ने कराया अस्पताल में भर्ती एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी सुरेश का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब उसकी साइकिल हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार महेंद्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवशरण व पायलट गुलाब ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर बताते हुए 108 सरकारी एंबुलेंस से कानपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।