सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती

    सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती
– सृष्टि के विस्तार व सामाजिक व्यवस्था के निर्माण में महाराजा दक्ष का योगदान अविस्मरणीय: सुरेन्द्र
फोटो परिचय-  गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति को सृष्टि के विस्तार का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था, इसलिए उन्हें प्रजापति की उपाधि मिली। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष अत्यंत विद्वान, शक्तिशाली और यज्ञों के महान ज्ञाता थे। उन्होंने अनेक पुत्र-पुत्रियों को जन्म देकर सृष्टि के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राम किशोर प्रजापति ने किया। गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने तथा समाज में भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रीता प्रजापति, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, डॉ. राम नरेश पटेल, शालिनी प्रजापति, आशीष नामदेव, शिवशंकर यादव, डॉ. सीताराम प्रजापति, शैलेन्द्र मिश्रा श्राजूश्, संतोष कुमार प्रजापति, नंदकिशोर पाल, विमलेश पटेल, शिवकरन, राजेंद्र प्रजापति, उमाशंकर पाल, नागेंद्र यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, वीके साहू, अजय चौधरी, महेश प्रजापति समेत कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *