अपना दल एस की बैठक में महिला संगठन की हुई समीक्षा

   अपना दल एस की बैठक में महिला संगठन की हुई समीक्षा
फोटो परिचय-  बैठक को संबोधित करते बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपना दल एस की एक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा, पूर्व मंत्री एवं बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल व संचालन जिला मीडिया प्रभारी पप्पू वर्मा ने किया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लाखन पटेल रहे। बैठक में मुख्य अतिथि दीपमाला कुशवाहा ने संगठन की समीक्षा की। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशों पर अमल करते हुए महिला संगठन की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अनुप्रिया लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह देश की एक मात्र नेता है जो सामाजिक न्याय के अग्रदूत के रूप में संघर्ष कर रही हैं। हमें उनका साथ देना होगा। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल व बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला मंच की जिलाध्यक्ष कांति कुशवाहा, बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, राजू पटेल, गुलाब सिंह, दीपांशु पटेल, दीपू पटेल, राहुल कुमार उर्फ जालिम, अतीश पटेल, डॉ एनआर शर्मा, गोवर्धन पटेल, अशोक पटेल, अरुण पटेल, आलोक पांडेय, सुरेश पटेल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *