जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई सतर्कता
जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई सतर्कता
बारावफात को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन कैमरों निगरानी
– जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई सतर्कता
फोटो परिचय- सतर्कता की दृष्टि से ड्रोन उड़ाती पुलिस। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्गों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही जुलूस मार्गों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा नियमित पैदल गश्त और भ्रमण के साथ ड्रोन निगरानी भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है।