बुंदेलखंड अनऐडेड स्कूल एसोसिएशन ने स्नातक एमएलसी चुनाव में उतारा प्रत्याशी

    बुंदेलखंड अनऐडेड स्कूल एसोसिएशन ने स्नातक एमएलसी चुनाव में उतारा प्रत्याशी
– सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधक ने डॉ. मनीष गुप्ता को बनाया प्रत्याशी
फोटो परिचय-  पत्रकारों से बातचीत करते संगठन के सदस्य जुगल किशोर सोनी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए पिछले दस वर्षों से कार्यरत बुंदेलखंड अनऐडेड स्कूल एसोसिएशन ने आगामी शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। उक्त बातें संगठन के सदस्य जुगल किशोर सोनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

मंगलवार को शहर के आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी एफसीआई में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के सचिव एवं संत तुलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का प्रत्याशी नामित किया गया। कहा कि बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों की समस्याओं मान्यता, शुल्क, संचालन, शिक्षकों से जुड़े मुद्दे, परिवहन व्यवस्था तथा प्रशासनिक-शैक्षिक नियमों को प्रभावी ढंग से शासन और विधान परिषद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि विधान परिषद में होना आवश्यक है। डॉ. मनीष गुप्ता का नामंकन व्यक्तिगत राजनीति नहीं, बल्कि विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सामूहिक आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस मौके पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *