सदर अस्पताल में वृद्धा की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
सदर अस्पताल में वृद्धा की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
सदर अस्पताल में वृद्धा की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
– परिजनों ने काटा हंमागा, बाहर से मंगाया इंजेक्शन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला चिकित्सालाय के इमरजेन्सी मेें गुरूवार की दोपहर इलाज के लिए आयी 60 वर्षीय वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं मृतका के परिजनो ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मौत के बाद परिजनों ने इमरजेन्सी में हंगामा शुरू कर दिया। मौके में पहुंचे मुख्य चिकित्साधीक्षक ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर आश्वासन दिया की। आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम्भी निवासी स्व0 मुन्नीलाल की पत्नी प्रेमा देवी को रात लगभग 11 बजे अचानक सीने में दर्द व गले में तकलीफ होने लगी जिस पर गुरूवार की दोपहर परिजन सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में इलाज के दौरान इजेंक्शन लगाने के बाद मरीज महिला वार्ड के 33 नम्बर में भर्ती कराया गया। लगभग आधे घन्टे के बाद वृद्धा की हालत बिगडने लगी और उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मुख्य चिकित्साधीक्षक राजेश कुमार मौके में पहुंच कर हंगामा काट रहे परिजनों को शान्त करा कार्यवाही करने आ भरोसा दिया। वहीं मृतका की बहू प्रियंका देवी पत्नी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इमरजेन्सी में इलाज के दौरान बाहर से 780 रूपये का इंजेक्शन लाया गया और सास के लगाने के बाद उनकी हालत बिगडने लगी और वार्ड में ले जाने के कुछ ही देर के बाद मौत हो गयी। हालांकि मुख्य चिकित्साधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में इमरजेन्सी में तैनात वार्ड ब्वाय प्रशान्त पाल व वार्ड ब्वाय राजेश पर आरोप लगाया है। बताया कि गया है कि प्रशान्त पाल ने बाहर का इंजेक्शन लिखा था और राजेश ने मरीज के तीमारदार को पर्ची पकडाई थी।