अधिकारियों ने परखा विसर्जन मार्ग, मरम्मत कार्य शुरू

  अधिकारियों ने परखा विसर्जन मार्ग, मरम्मत कार्य शुरू

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज — बदौसा (बांदा)। मां देवी विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को अतर्रा तहसीलदार व बदौसा थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने विसर्जन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। रूट पर खराब रास्ते को देखकर अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कराया और आज से ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया।

निरीक्षण के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद (शिवा), नगर अध्यक्ष विजय यादव व उपाध्यक्ष रामजस निषाद सहित श्री हनुमान भक्ति मंडल के पदाधिकारियों ने विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते में होने वाली दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क खराब होने से विसर्जन के समय बड़ी मूर्तियों को ले जाने में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। इस पर तहसीलदार व थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार से ही विसर्जन मार्ग को दुरुस्त करने का काम चालू करा दिया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *