चार दिन से गांव में अंधेरा, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
सलैया बुजुर्ग में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन कोंच (जालौन) सलैया बुजुर्ग गांव में लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा। विद्युत संकट से परेशान दर्जनों ग्रामीण सोमवार को कोंच तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

