पूर्व विधायक ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में सैकड़ो वृद्धजनों से भेंट की

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में सैकड़ो वृद्धजनों से भेंट की,,,,

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — शहर फतेहपुर के विभिन्न स्थानों में यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भोजन प्रसाद वितरण करवाया तथा केक काटकर धूमधाम से जन्म दिन मनाया ! यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विशाल चित्र में तिलक किया गया !
विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने जनता के बीच शहरी क्षेत्र चक बिसौली, विनोवा नगर, राधानगर, अजगवा व् दक्षिणी गौतम नगर में पहुचकर केक काटा ! समस्त क्षेत्रवासियों ने विक्रम सिंह के पहुचते ही उनका फूल माला से स्वागत किया ! वृद्धाश्रम में सभी को भोजन कराया मिष्ठान वितरण किया ! जगह जगह भण्डारा का आयोजन किया गया ! कार्यकर्ताओ के मध्य माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जिन्दाबाद के नारों से पूरा माहौल गूँज उठा !
इस मौके में सुशील तिवारी बच्चा, जय प्रकाश सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष, जसवंत गिहार जिलाध्यक्ष अनु० जनजाति मोर्चा, ज्ञाना पासवान सभासद, अशोक यादव, चन्दन सिंह चौहान, नईम अहमद, प्रशान्त गौतम, कप्तान सिंह, रज्जन गुप्ता, दीपेन्द्र यादव, नीरज सिंह, रवि राज, राम गौर, कमलेश विश्वकर्मा, आदर्श विश्वकर्मा, अखिलेश चौहान, आदित्य पाण्डेय समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व् सैकड़ो कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *