हाईवे पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार,बाइक को किया सीज

  हाईवे पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
– पुलिस ने बाइक को किया सीज
फोटो परिचय-  पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी युवक व उसकी बाइक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नेशनल हाईवे-2 पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना थरियांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक एनएच-2 पर तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए खतरनाक स्टंट करता नजर आया। थाना थरियांव पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो घटना सही पाई गई। जांच में मोटरसाइकिल का नंबर यूपी-71बीडी/9476 मिला।

जो यामाहा एमटी-15 है। बाइक रंजीत कुमार पुत्र प्रेम शंकर निवासी विलंदा कासिमपुर बीबी हॉल्ट कासियापुर थाना थरियांव के नाम पंजीकृत है। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह तेज गति से खतरनाक स्टंट करने से अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। थाना थरियांव में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 320/2026 के तहत बीएनएस की धारा 281, 270 और 125 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *