सलामी लेकर किया निरीक्षण, दौड़ कराकर परखी शारीरिक दक्षता

 एसपी ने परेड में परखी पुलिस कर्मियों की फिटनेस
– सलामी लेकर किया निरीक्षण, दौड़ कराकर परखी शारीरिक दक्षता
– क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, पीआरवी वाहनों व भोजनालय का भी लिया जायजा
फोटो परिचय-  परेड के दौरान निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस कर्मियों के अनुशासन व शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी शामिल हुए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराते हुए परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही पुलिस कर्मियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद भोजनालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता परखी और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था को देखा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *