कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूती पर मंथन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूती पर मंथन
संगठन में मेहनत करने वालों को ही मिलेगा टिकट: जगदीश
– कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन मजबूती पर मंथन
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के जनपद आगमन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने पर मंथन किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि संगठन के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने संगठन के लिए मेहनत की हो और समाज में जिनकी छवि निर्विवाद हो। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। आगे पार्टी हाईकमान की ओर से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। बैठक में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, माधुरी रावत, शोभा दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अरुण जायसवाल, राजू लोधी और इशरत खान समेत अन्य वक्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जिले में जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और संघर्ष में पार्टी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना भी है। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की उपेक्षा कर आगे बढ़ने का प्रयास करने वालों का संगठन स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी प्रवक्ता इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, निजामुद्दीन, बृजेश मिश्रा, सैयद शहाब अली, आरिफ खान, रेखा पासवान, बशीर अहमद, नजमी कमर, चौधरी मोइन राइन, शकीला बानो, वकील खान, इलियास अहमद, उस्मान बेग, मो. रमजान, शादाब अहमद, धर्मेंद्र सिंह, राजन तिवारी, आकाश शुक्ला, नवनीत तिवारी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सलीम शेख, इमरान सिद्दीकी, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन आदि मौजूद रहे।