आमरण अनशन के छठवें दिन शालिनी सिंह पटेल की तबीयत बिगड़ी

    आमरण अनशन के छठवें दिन शालिनी सिंह पटेल की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती की सलाह

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़  बांदा। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अशोक लाट में चल रहा शालिनी सिंह पटेल का आमरण अनशन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती होने की सलाह दी है। ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विनीत सचान ने बताया कि जांच के दौरान शालिनी सिंह पटेल का ब्लड प्रेशर कम पाया गया है। इसके अलावा उन्हें मौसमी सर्दी-जुकाम और बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं। चिकित्सक ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी है। डॉ. सचान के मुताबिक इस संबंध में सीएमएस के माध्यम से प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती होते ही चिकित्सकीय उपचार शुरू कर दिया जाएगा। शालिनी सिंह पटेल स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अशोक लाट में आमरण अनशन पर बैठी हैं। अनशन के छठवें दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने उनके उपचार को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *