किसानों के धरने में पहुंचे अभिषेक त्रिवेदी, जलभराव की समस्या के समाधान की मांग
किसानों के धरने में पहुंचे अभिषेक त्रिवेदी, जलभराव की समस्या के समाधान की मांग
बरौरा मोड़ पर किसानों के धरने में पहुंचे अभिषेक त्रिवेदी, जलभराव की समस्या के समाधान की मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अभिषेक त्रिवेदी मंगलवार को बरौरा मोड़ स्थित किसानों के धरने में पहुंचे। किसानों ने ज्ञान चंद्र फीलिंग स्टेशन के पास नाले का मार्ग अवरुद्ध कर उसे छोटा किए जाने से खेतों में लगातार जलभराव होने की समस्या बताई।
किसानों का कहना है कि नाले का रास्ता बाधित होने के कारण करीब 5000 बीघा फसल कई वर्षों से जलभराव की चपेट में आ रही है। इससे फसल खराब होने के साथ किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। किसानों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
धरने में पहुंचे अभिषेक त्रिवेदी ने किसानों के साथ मौके पर पंप मालिक और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान करने के लिए मौके पर काम शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित विभाग और पंप संचालक से किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।
किसानों ने भी नाले का मार्ग खोलने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। मौके पर ग्रामीणों और किसानों की मौजूदगी में समस्या के समाधान को लेकर वार्ता जारी रही।