एमएसपी का घोटाला 80 वर्षों के किसानों के कर्ज से अधिक,उत्पाद की मिले कीमतें : अनिल

    किसानों को उनके उत्पाद की मिले कीमतें : अनिल
– 25 वर्षों में एमएसपी का घोटाला 80 वर्षों के किसानों के कर्ज से अधिक
– हिन्दू मुस्लिमों को अलग करके देश को नहीं रख सकते खुशहाल
फोटो परिचय-  भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान का स्वागत करते पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट के प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर संगठन के सदस्यो ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

मंगलवार को नहर कलोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट जिलाध्यक्ष मधूसूदन तिवारी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने कहा कि वह अराजनैतिक गुट है। किसी सरकार के विरोध में नही व महात्मा टिकैत के अनुयायी है। उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि किसानों ने ही सत्ता सौपी है सरकार ने किसानों से जो वादे किये है उन्हें निभाना होगा। किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलना चाहिये। एमएसपी पर किसानों के साथ लूट हुई है। स्वामीनाथंन कमेटी की सिफारिश लागू हो। एक सौ दस लाख करोड़ रुपया किसानों की एमएसपी की लूट हुई है जबकि अस्सी वर्षों में किसानों पर छब्बीस लाख करोड़ रुपया है। देश किसानों से चल रहा है। एमएसपी मूल्य मिलता तो अपना कर्ज़ अदा कर सकता है उन्होंने नाम न लेते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू मुस्लिम के नाम पर आपस में दूरियां बढ़ा दी गयी है। नफरत फैलाई जा रही है देश में हिन्दू मुसलमानों को अलग करके देश को खुशहाल नहीं रखा जा सकता। देश की खुशहाली का रास्ता खेतों व खलियानों से होकर गुजरता है। भूमि अधिग्रहण के नाम पर लूट हो रही है। राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों के साथ छल किया। कहा कि अमेरिका से हुई ट्रेड डील को गुलामी की निशानी है, इससे देश का किसान व कृषि उत्पाद कमज़ोर होगा। देश के लिए कुर्बानी देने के लिए किसान हमेशा तैयार रहते है। धर्म के नाम पर देश के लोगों को अलग करके सत्ता में अधिक दिनों तक काबिज़ नहीं रहा जा सकता। इस मौके पर रामदत्त मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, रमाकांत, विपिन तिवारी, जय कुमार पाण्डेय, आमोद मिश्रा, कृष्ण सिंह, जय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, राम बहादुर, नज़ाकत अली, रिंकी जायसवाल, गोविंद सिंह, पृथ्वी सिंह, संजय, रामलखन, दीपेंद्र सिंह चौहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *