दरोगा सालिग राम शुक्ला को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक

 दरोगा सालिग राम शुक्ला को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
– एसपी ने पदक अलंकृत कर दी बधाई
फोटो परिचय-  दरोगा को पदक अलंकृत करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिस सेवा का सम्मान जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का क्षण बना।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक से जिले में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सालिग राम शुक्ला को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें पदक अलंकृत कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला को उत्कृष्ट, समर्पित और अनुकरणीय पुलिस सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्य के प्रति निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों का सम्मान पूरे विभाग के लिए प्रेरणादायी होता है। एसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्रालय की ओर से मिला यह पदक उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला की पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। उनके सम्मानित होने से पुलिस विभाग में भी उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *