शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर हुआ मंथन बीईओ का संघ ने किया स्वागत

     नवांगत बीईओ का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
– शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर हुआ मंथन
फोटो परिचय- नवांगत बीईओ का स्वागत करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हसवा इकाई ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हसवा में नवांगत खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार का पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। शिक्षकों ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के संचालन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों को लेकर बीईओ के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में निपुण भारत मिशन को हसवा ब्लॉक में प्रभावी ढंग से लागू कर इसे अग्रणी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षक संघ ने शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन व विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को भी खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया। खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार ने कहा कि संगठन के सहयोग से शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शीरज दीक्षित, ब्लॉक महामंत्री अवधेश साहू, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, संरक्षक मीना बाजपेयी, उमेश चंद्र, नीरज गुप्ता, राजेश मौर्या सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *