जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत

  जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत
फोटो परिचय-  जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी नेता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। नगर में व्यापार मंडल ने धीरेन्द्र केशरवानी के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह का भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए विकास किया है। कार्यक्रम में खखरेरू चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू केशरवानी, संदीप गुप्ता को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेडिकल एसोसिएशन व्यापारी बीरेंद्र केशरवानी, लालू केशरी, भाजपा नेता शिवम केशरवानी, उत्कर्ष जायसवाल जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, गब्बर भैया, नितिन मोदनवाल, कुलदीप चौधरी, शिवम, सुजल, मोहित सहित व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *