दोआबा टूडे कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई

   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर–  कार्यालय प्रभारी शारिब कमर ने बताया,, उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर क्षेत्र के ए, के रोड स्थिति दोआबा टूडे कार्यालय में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया इस शुभ अवसर पर दोआबा कार्यालय में पहली बार आगमन पर मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन,के प्रदेश अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ,वरिष्ठ पत्रकार रवि कश्यप व पत्रकार निहाल सिंह जेम्स पॉल का दोआबा टुडे परिवार ने स्वागत अभिनंदन किया वही प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन कई वर्षों से पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है बहुत जल्द जिले की इकाई की घोषणा की जाएगी अक्टूबर के मध्य तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान चल रहा है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि नई कार्यकारिणी में शामिल होकर कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारिता और पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध हों। उन्होंने दोआबा टुडे कार्यालय में स्वागत करने के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर।, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार संपादक मुमताज इसरार अहमद, उप संपादक पारुल सिंह, सह संपादक शारिब कमर, अज़मी,वरिष्ठ पत्रकार रवि कश्यप, पत्रकार निहाल सिंह जेम्स, पत्रकार नूरउल हक, पत्रकार अब्बास डंपी, पत्रकार मोहम्मद आफताब, पत्रकार रवि विश्वकर्मा पत्रकार पंकज सक्सेना, फैसल, नौशाद अहमद, समस्त पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *