गांधी-शास्त्री जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बाँदा ने जिला कार्यलय मैं मनाया

   गांधी-शास्त्री जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बाँदा ने जिला कार्यलय मैं मनाया

ब्यूरो सुरेन्द धुरिया अज़रा न्यूज बांदा  – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, जिला इकाई बाँदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित कुमार एवं मैन बॉडी जिलाध्यक्ष नीरज निगम की अध्यक्षता में किया गया दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री कांत श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से देशवासियों के सामने सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति आसिफ अली, मितेश कुमार, नीरज निगम, ललित कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेन्द्र धुरिया, महिला जिलाध्यक्ष रूपा गोयल, संध्या धुरिया मोनिका सिंह उपस्थिति रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *