अपील: हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं, राहगीरों को किया जागरूक
अपील: हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं, राहगीरों को किया जागरूक
अपील: हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं
– आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने राहगीरों को किया जागरूक
फोटो परिचय- बाइक चालक को पंपलेट देकर जागरूक करते व्यापारी व पुलिस कर्मी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा रॉन्ग साइड से ओवरटेक नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
पदाधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है। आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा का संदेश देते हुए लोगों से सड़क पर संयम और सतर्कता बरतने की अपील की गई। अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर लालजी समेत अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष बबला सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह, शटरिंग हाउस अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी, महिला जिला महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रंगोली शर्मा, युवा उपाध्यक्ष मोहम्मद शान समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।