हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले पांच अभियुक्तों गिरफ्तार
हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले पांच अभियुक्तों गिरफ्तार
दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले पांच अभियुक्तों गिरफ्तार
– ग्राम नंदवारा में घर के पास से गड्ढे में बरामद हुए थे मासूमों के शव
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना नरैनी पुलिस द्वारा 02 मासूम भाइयों की हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
गौरतलब हो कि 30 सितंबर 2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नंदवारा में 02 सगे भाइयों के लापता होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर दोंनों भाइयों के शव घर के पास मौजूद पानी के गड्ढे में बरामद किए थे । शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया था । प्रकरण में 01 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी पर बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर 09 लोंगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया है । इसी क्रम में आज थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर 05 अभियुक्तों को पनगरा नहर पुलिया के पास हडहा कबौली मार्ग थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्तों में भवानीदीन पुत्र स्वामीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, अखिलेश पुत्र भवानीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, श्यामलली पत्नी भवानीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा व सुरेन्द्र पुत्र भइयालाल निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा शामिल हैं।