समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर मुलायम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर मुलायम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर मुलायम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
– 5 अक्टूबर के पैदल मार्च की रणनीति तैयार
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा– समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद बाँदा के बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री उमेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी के विचारों, संघर्षों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत जनपद बाँदा की चारों विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में विधानसभा वार बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में आगामी 05 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग के प्रमुख श्री ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई।बैठकों में अधिक से अधिक समाजवादी साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पैदल मार्च को प्रभावी एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।पार्टी कार्यालय की बैठक का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में बांदा विधानसभा से प्रभारी श्याम बाबू खेंगर ,नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी के प्रभारी शमीम बांदवी, बबेरू की प्रभारी श्रीमती रजनी यादव सदस्य जिलापंचायत बांदा कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईशान सिंह लवी, वीरेंद्र गुप्ता बाबू जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता मयंक द्विवेदी, आमिर खान मन्नी, चन्द्र जीत यादव, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शबाना मंसूरी, नीलम गुप्ता, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, मुलायम यादव ओ पी, रवि दिवाकर, इरफान खान, रियाज खान, मिथलेश यादव, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, शिवमोहन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, मौलपबक्स,आदिल खान, दुष्यंत त्रिपाठी,पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।