अयाह शाह विधानसभा की बैठक में बनी रणनीति, भाजपा ने कसी कमर
अयाह शाह विधानसभा की बैठक में बनी रणनीति, भाजपा ने कसी कमर
स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
– अयाह शाह विधानसभा की बैठक में बनी रणनीति
– मतदान केंद्र संयोजकों व बूथ प्रमुखों को सौंपी जिम्मेदारियां
फोटो परिचय- बहुआ कस्बे में बैठक करते भाजपाई। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आगामी स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र की बैठक बहुआ में आयोजित हुई। बैठक में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने बहुआ व असोथर क्षेत्र के मतदान केंद्र संयोजकों और बूथ प्रमुखों को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उदय लोधी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की स्नातक मतदाता सूची का वाचन कर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। साथ ही चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक रचना और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने और मतदाता संपर्क अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। जिला सहसंयोजक कमलेश योगी ने बैठक में चुनाव से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी। वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने विधानसभा संचालन समिति के गठन तथा बूथ स्तर पर विभिन्न दायित्वों के निर्धारण को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में मंडल अध्यक्ष बहुआ संजय हांडा, गाजीपुर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, राजा सिंह, गौरव सिंह गौतम, रजोल मिश्रा, विमल गुप्ता, साहिल शर्मा, विनोद भारती, अरविंद गुप्ता, मनोज निषाद, गोरेलाल प्रजापति, विकास सिंह, पुनीत तिवारी, द्विब्यान्शु सविता, अखिलेश कुमार तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।