नेताजी ने सभी वर्गों की आवाज हमेशा की बुलंद: नरेश उत्तम

  सपाईयों ने नेताजी की पुण्यतिथि मना दी श्रद्धांजलि
– नेताजी ने सभी वर्गों की आवाज हमेशा की बुलंद: नरेश उत्तम
फोटो परिचय-  गोष्ठी को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शनिवार को जिले में भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन व उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने हिस्सा लिया। सांसद ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान, दलित, युवा, महिला, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने तहबाजारी जैसी कुप्रथा को समाप्त किया। सीमा पर शहीद जवानों के शवों को ससम्मान उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की और देश के संविधान को बचाने के लिए अपनी सरकार तक दांव पर लगा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख इन्द्रसेन सिंह यादव, रामतीरथ परमहंस, सुहैल खान हेमू, अनूप यादव, विवेक उमराव एडवोकेट, डीजी कुशवाहा, फूल सिंह मौर्य, सुघर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *