मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
– पार्टीजनों ने समाजवादी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प
– ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बांदा में समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, धरतीपुत्र एवं हम सभी के श्रद्धेय संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षों, विचारों और जनसेवा के योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, नौजवानों, व्यापारियों, पिछड़ों, दलितों एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने में समर्पित किया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की राजनीति को मजबूती प्रदान की। नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करें तथा समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीकी, अशोक सिंह गौर, किरन वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, पीयूष गुप्ता, वृन्दावन वैश्य, विवेक बिंदु तिवारी, कुदरत उल्ला, भरतलाल दिवाकर, प्रदीप यादव, सत्यनारायण सोनकर, राजन चंदेल, प्रमोद राजा, प्रमोद निषाद, मिश्रीलाल यादव, मुन्ना पटेल, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, मदनगोपाल टांका, आमिर खान मन्नी, जगमोहन यादव, शनि गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, एजाज खान, मौसमी कोटर्य, सुमन दिवाकर, कैप्टन रामराज यादव, पुष्पेंद्र चुनाले, दिलीप पटवा, पुरुषोत्तम यादव, रवि दिवाकर, अमोल यादव, रामधनी यादव, मुलायम यादव, अर्जुन कुशवाहा, सुशील यादव, देवेंद्र द्विवेदी, अनिरुद्ध यादव एवं एडवोकेट चन्द्रजीत यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।