भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर की आरती, मेधा अलंकरण समारोह

  भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर की आरती
– 25 अक्टूबर को होगा कायस्थ मेधा अलंकरण समारोह
फोटो परिचय-  भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना व आरती हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण कर वस्त्र व मोतियों की माला से सुशोभित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा की ओर से 25 अक्टूबर को कायस्थ मेधा अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कायस्थ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का आयोजन नऊवाबाग स्थित दिल्ली दरबार होटल में प्रातः ग्यारह बजे से होगा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि अपने अंकपत्र की छायाप्रति व्हाट्सएप नंबर 9335277480 पर 15 अक्टूबर तक अवश्य भेज दें। कार्यक्रम में हृदयेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश, रतनसेन श्रीवास्तव, सत्यार्थ सिन्हा, विवेक सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, यतीश रायजादा, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव, प्रखर, ऋषभ, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *