पिता की डांट से नाराज हो युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
पिता की डांट से नाराज हो युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
पिता की डांट से नाराज हो युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा। सुबह जल्दी जगने को लेकर पिता ने डांट दिया। जिसके बाद युवती ने दुप्पटे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां ने पुत्री के शव को फंदे मे लटकते देख चीख पुकार मचाई। मौके पर आए स्वजन ने युवती को फंदे से नीचे उतारा।
बिसंडा थानाक्षेत्र के ग्राम मरौली निवासिनि 18 वर्षीया काजल को देर तक सोने को लेकर पिता रामबाबू ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे डांट दिया। और ई रिक्शा लेकर ओरन चला गया। थोड़ी देर बाद मां अनीता परचून की दुकान सामान लेने चली गई। तभी काजल ने कमरे के अंदर छल्ले में दुप्पटे का फंदे के सहारे खुदकुशी कर ली। दुकान से लौटी मां ने पुत्री को आवाज लगाई, लेकिन जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा। तब पुत्री को फंदे पर लटकते देख चीख पुकार मचाई। पिता रामबाबू ने बताया कि काजल तीन पुत्रियों में दूसरे नंबर की रही है। अतर्रा के निजी डिग्री कालेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा रही है। घटना से स्वजन बेहाल है। थाना प्रभारी बिसंडा सीपी तिवारी का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।