418 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार,जखीरा बरामद
418 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार,जखीरा बरामद
बकेवर में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद
– 418 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार
फोटो परिचय- अवैध पटाखों के जखीरे के साथ पकड़ा गया आरोपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुसाफा गांव में एक मकान पर छापा मारकर 418 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से राहुल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखे 18 गत्तों और दो बोरियों में रखे हुए थे। पुलिस ने पटाखों के भंडारण व बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 के तहत बीएनएस की धारा 288 व विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल मंगल चौहान व रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन पटेल शामिल रहे।