पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की मांग, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

   पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की मांग, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई, जालौन। पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन ने आवाज उठाई है। लिविंग इंडिया एवं हिंदी खबर न्यूज चैनल के संपादकों और एक महिला पत्रकार को हिरासत में लिए जाने के प्रकरण पर चिंता जताते हुए संगठन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मनोज राजा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। संगठन ने संबंधित प्रकरण की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अवैध कार्रवाई, दुर्व्यवहार या अधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पत्रकारों को भयमुक्त माहौल देने की मांग ज्ञापन में पत्रकारों को धमकी देने, मारपीट करने और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच के बाद त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही महिला पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने पर जोर दिया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की पहल करने तथा प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई। संगठन ने कहा कि पत्रकारों को बिना भय, दबाव और प्रतिशोध के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। क्लब ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ पूर्वाग्रहपूर्ण कार्रवाई कराना नहीं, बल्कि संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच, कानूनी प्रक्रिया का पालन और स्वतंत्र पत्रकारिता की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। ज्ञापन देने वालों में ये पत्रकार रहे शामिल इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज राजा के साथ दीपू द्विवेदी, शैलेन्द्र प्रताप, याशिम, प्रमोद पाल, प्रताप, रवीन्द्र गौतम, अलसर हक, प्रदीप महतवानी, राहुल मलाईपुरा, पुनीत चौरसिया, शिवशंकर, गीराज अहमद, महावीर, नवनीत सिंह, ऐसीम खादी, शिराज अहमद, चन्द्रशेखर राजपूत, विजय शंकर शुक्ला, अशफाक उल्ला खान, विकास गुप्ता, उपेन्द्र चौहान, मनीष जादौन, निकेश कुमार, राजा, भुवन और शाहरुख सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *