नवरात्रि और विजयदशमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए उरई के प्रमुख चौराहे

 नवरात्रि और विजयदशमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए उरई के प्रमुख चौराहे

जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर सात प्रमुख चौराहों का कराया गया सौंदर्यीकरण, आकर्षक विद्युत सजावट से शहर में छाई उत्सव की रौनक

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई, जालौन। नवरात्रि और विजयदशमी के पावन पर्व पर उरई शहर की सुंदरता बढ़ाने और उत्सवी माहौल बनाने के लिए उरई विकास प्राधिकरण की ओर से विशेष पहल की गई है। जिलाधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समीर के निर्देश पर शहर के सात प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें आकर्षक लाइटों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। रात के समय रोशनी से जगमगाते चौराहे शहर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं और त्योहारों की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। विकास प्राधिकरण की ओर से पटेल चौराहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा, शिवाजी चौक, राणा प्रताप चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौक तथा जिला परिषद तिराहा पर आकर्षक विद्युत सजावट कराई गई है। प्रमुख स्थानों पर की गई सजावट राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चौराहों की जगमगाहट से शहर में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर कराई गई इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नगरीय क्षेत्र को सुंदर और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है। प्रमुख चौराहों पर की गई विद्युत सजावट से उरई की सुंदरता में निखार आया है। नवरात्रि और विजयदशमी के अवसर पर शहर की यह रोशनी पर्वों के उल्लास को और बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *