एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिंदकी का दबदबा, बनी ओवरऑल चैंपियन

 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिंदकी का दबदबा, बनी ओवरऑल चैंपियन
– खागा दूसरे व फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
फोटो परिचय- मेडल पाकर सम्मानित विजेता खिलाड़ी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70 वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिंदकी तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 344 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। खागा 239 अंकों के साथ दूसरे और फतेहपुर 184 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बालिका सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में इंटर कॉलेज बकेवर की स्नेहा जान प्रथम और फतेहपुर की रीता द्वितीय रहीं। हैमर थ्रो में पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैंसोली की राधा ने पहला, शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद की अल शिफा ने दूसरा और अशोक इंटर कॉलेज शाखा की काजल देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज जयरामपुर की प्रीति प्रथम, श्रीराम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर की आंचल सिंह द्वितीय और गांधी इंटर कॉलेज जहानाबाद की तहसीन तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में बहुआ इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रथम, सुकदेव इंटर कॉलेज की लक्ष्मी देवी द्वितीय और विजयीपुर की राखी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में चौधरी शिव सहाय इंटर कॉलेज जयरामपुर की रीना देवी ने प्रथम, जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर की पूजा ने द्वितीय और इसी विद्यालय की बेबी जैनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी बिंदकी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। सब जूनियर बालक वर्ग में लक्ष्य ने 600 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में वर्षा ने 600 मीटर दौड़, लंबी कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में अर्पित ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी ने लंबी कूद, त्रिकूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब जीता। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने सलामी ली। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने ध्वज उतारकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव भोला सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, अतुल सिंह, शिवप्रताप सिंह, हरिशंकर सहित अन्य व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *