संगठन की मजबूती, एकता व पत्रकारों के हितों की रक्षा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता-रवि कश्यप 

    मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन फतेहपुर के जिला अध्यक्ष बने रवि कश्यप 

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर जनपद के सक्रिय व वरिष्ठ पत्रकार रवि कश्यप को फतेहपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की सूचना मिलते ही जनपद के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि रवि कश्यप लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्ठा, निर्भीकता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। पत्रकार उत्पीड़न, पत्रकार सुरक्षा और मान्यता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उनके मनोनयन पर वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *