स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल

  स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल
– कोच भारत वर्मा को मिली बेस्ट कोच ट्रॉफी

फोटो परिचय- पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसोसिएशन के अध्यक्ष।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। लखनऊ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय यूपी स्टेट गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत व दो कांस्य सहित कुल 16 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में आराध्या त्रिपाठी, दीक्षा सिंह, अंजलि मिश्रा, अंशिका यादव, वत्सल श्रीवास्तव, कुणाल साहू, अंश श्रीवास्तव व अंश मौर्य ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अनन्या, आराध्या सिंह, यथार्थ सिंह, आशु मौर्य, सूर्या साहू व आयुष्मान ने रजत पदक हासिल किए। प्रिया देवी व सनाया चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोच भारत वर्मा को बेस्ट कोच ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जनपद वापसी पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बचपन प्ले स्कूल के प्रबंधक रोहित सोलंकी सहित खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *