नौबस्ता घाट पहुंचे डीएम-एसपी, परखी सुरक्षा, दिए निर्देश

 नौबस्ता घाट पहुंचे डीएम-एसपी, परखी सुरक्षा
– बैरिकेडिंग से लेकर गोताखोरों की तैनाती तक के दिए निर्देश
फोटो परिचय- नौबस्ता घाट का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आगामी मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित स्थल, आवागमन के रास्तों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बचाव संबंधी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। डीएम व एसपी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने व विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खागा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *