बिजली व स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी
बिजली व स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी
भूतपूर्व सैनिक समिति की बिन्दकी कार्यकारिणी घोषित
– बिजली व स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी, फतेहपुर। भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक गुरुवार को कस्बे के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बिंदकी तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि बिजली व स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर समिति आने वाले समय में आंदोलन और संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करने के साथ आम जनता की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। नई कार्यकारिणी में कैप्टन रामराज सिंह को तहसील इकाई का संरक्षक तथा शेख अब्दुल खालिक को सह संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष बनाया गया। रामशंकर पांडेय को अध्यक्ष, सूरजपाल यादव, रामेंद्र सिंह व किशनलाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्जुन सिंह को प्रचार मंत्री, डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी को संचालन मंत्री एवं प्रवक्ता, मनीराम सिंह को संगठन मंत्री व उमाकांत को सचिव मनोनीत किया गया। महिला इकाई की अध्यक्ष जागृति तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। समिति के संरक्षक कैप्टन रामराज सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर अशोक कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।