मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने तहसीलदार से की वार्ता
मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने तहसीलदार से की वार्ता
मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने तहसीलदार से की वार्ता
– मुकदमे वापस लेने समेत खाद-बीज की उपलब्धता की उठाई मांग
फोटो परिचय- तहसील परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिंदकी, फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में बैठक की। बैठक में पहुंचे तहसीलदार के सामने किसान नेताओं ने नौ सूत्रीय मांगें रखीं और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा महापंचायत कर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में सड़क जाम के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, किसान नेता सुखीराम के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमा समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यूनियन ने अमौली क्षेत्र के चांदपुर गांव में करीब बीस वर्षों से बंद खाद समिति को दोबारा चालू कराने, आवारा मवेशियों व जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान से निजात दिलाने, सहकारी समितियों पर डीएपी समेत अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सरकारी बीज भंडारों पर किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने, बिंदकी मंडी में व्यापारियों द्वारा की जा रही दो प्रतिशत टीडीएस कटौती बंद कराने, हरदौलपुर गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग भी तहसीलदार के सामने रखी गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह, अंगद सिंह, पुत्तन दुबे, रज्जन चौहान, स्वामीदीन, जय नारायण, सुखीराम, राजाराम, शिवप्रसाद, अमन और जंग बहादुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।