ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयचोजन

     ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयचोजन
– पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसंडी खुर्द में हुआ आयोजन
–
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा —  ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर इंस्टीट्यूट फार वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव्स ने शिक्षा विभाग के सहयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बिसंडी खुर्द में हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साबुन और पानी से सही तरीके से हाथ धोने तथा स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विद्यार्थियों को भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और गंदगी के संपर्क में आने पर हाथ धोने का महत्व समझाया गया। हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन करते हुए उन्हें अपने परिवार और समुदाय में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में रफाकत हुसैन खान, वरुण श्रीवास्तव (स्वास्थ विभाग) फूलचंद्र, शिक्षा विभाग, तथा प्रशंसा गुप्ता और नवल किशोरउपस्थित रहे। रफाकत हुसैन खा ने कहा कि बचपन से हाथ धोने की आदत बच्चों को बीमारियों से बचाने में मदद करती है। वरुण श्रीवास्तव ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज की नींव बताया। फूलचंद्र ने कहा कि विद्यालयों की गतिविधियाँ स्वच्छता का संदेश परिवारों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रशंसा गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईडब्लूसीआई ने कहा, “सुरक्षित पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। बच्चे हाथ धोने की आदत अपनाकर अपने परिवार और समुदाय के लिए स्वच्छता के नायक बन सकते हैं। प्ॅब्प् विद्यालयों और समुदायों के साथ मिलकर सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने तथा स्वच्छता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। आईडब्लूसीआई जल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जलवायु संबंधी मुद्दों पर समुदायों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता से सकारात्मक बदलाव के लिए कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *