कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती, कार्यालय में हुआ आयोजन

    कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती
– जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा– आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। देश के विकास, रक्षा तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद करने के लिए इस दिन को पूरे भारत में बेहद सम्मान के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि डा. अब्दुल कलाम को बच्चों और छात्रों से अगाध प्रेम था। राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी उन्होंने अपना पूरा जीवन छात्रों को पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने में बिताया। शिक्षा और छात्रों के प्रति उनके इसी समर्पण और सम्मान में उनकी जयंती (15 अक्टूबर) को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में उनके विचारों को याद करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, भाषणों और विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।


कलाम जी की जयंती पर देश के रक्षा क्षेत्र में उनकी आत्मनिर्भरता की नींव को याद किया जाता है। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (क्त्क्व्) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (प्ैत्व्) में एक वैज्ञानिक के रूप में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने श्एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रमश् (प्ळडक्च्) का नेतृत्व किया, जिसके तहत अग्नि (।हदप) और पृथ्वी (च्तपजीअप) जैसी घातक मिसाइलों का सफल निर्माण हुआ। इसी वजह से उन्हें श्मिसाइल मैन ऑफ इंडियाश् कहा गया। 1998 में राजस्थान के पोखरण में किए गए सफल परमाणु परीक्षणों में उन्होंने मुख्य वैज्ञानिक के रूप में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई, जिससे भारत एक घोषित परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (ैस्ट-प्प्प्) के परियोजना निदेशक के रूप में उन्होंने रोहिणी उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित किया। आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से कांग्रेस में जय अवस्थी काजीपुर शामिल हुए, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व राष्ट्रपति डा ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशोक वर्धन कर्ण, के पी सेन, लालबाबू राजपूत, बलबीर सिंह, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैय्यद वारिस अली, सुखदेव गांधी, अली बख्श, शब्बीर सौदागर, इस्लाम सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *