भटकी हुई महिला को सकुशल रेस्क्यू कर असम के वन स्टाप सेंटर को सौंपा
भटकी हुई महिला को सकुशल रेस्क्यू कर असम के वन स्टाप सेंटर को सौंपा
भटकी हुई महिला को सकुशल रेस्क्यू कर असम के वन स्टाप सेंटर को सौंपा
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज आपरेशन मुस्कान के तहत थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम द्वारा मानसिक रूप से कमजोर असम राज्य की भटकी हुई महिला को सकुशल रेस्क्यू कर असम के वन स्टाॅप सेंटर पहुंचाया गया । गौरतलब है कि 14 सितंबर 26 को थाना बदौसा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महुराई में रेलवे पटरी के किनारे एक महिला ट्रेन से कटने के उद्देश्य से घूम रही है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बदौसा की मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां घूम रही भटकी हुई महिला को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर थाना बदौसा लाया गया । महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी । महिला को वन स्टॉप सेंटर बांदा पहुचाया गया । महिला की पहचान सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में महिला की फोटो साझा कर तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में महिला द्वारा अपना नाम रूपाली पत्नी अमरेती पुत्री अनिराम निवासी चिमान चोकरे जनपद धेमाजी राज्य असम बताया गया । जिसके आधार पर महिला की पहचान सुनिश्चित की गई । पहचान सुनिश्चित होने के पश्चात थाना बदौसा पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला की सुरक्षा एवं देखभाल के दृष्टिगत उसे वन स्टॉप सेंटर गुवाहाटी असम ले जाकर सुपुर्द किया गया । वन स्टाप सेंटर, गुवाहाटी द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।