प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत,परिजनों का हंगामा
प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत,परिजनों का हंगामा
प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत – परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
फोटो परिचय- अस्पताल के बाहर हंगामा करते मृतका के परिजन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित वीवाईएस चैरिटेबल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार के नाम पर उनसे हजारों रुपये भी वसूले गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रसूता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही को मौत की वजह बताते हुए अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, प्रसूता की मौत के वास्तविक कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और संबंधित चिकित्सकीय तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।